देवघर पहुंचते ही बैद्यनाथ दरबार पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम, पढ़ें बाबा भोलेनाथ से क्या की कामना

    देवघर पहुंचते ही बैद्यनाथ दरबार पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम, पढ़ें बाबा भोलेनाथ से क्या की कामना

     देवघर(DEOGHAR):अपने एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हवाई मार्ग से आज देवघर पहुंचे,वहां से वह सीधा बाबा बैद्यनाथ के दरबार में पहुंचे.बाबा मंदिर पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया.फिर उनके तीर्थ पुरोहित ने पहले संकल्प करवाया, फिर गर्भगृह ले जाकर बाबा बैद्यनाथ का दर्शन पूजन और जलाभिषेक कराया.  

    झारखंड और छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीटों पर बीजेपी का झंडा लहराएगा- विष्णुदेव

    वहीं पूजा अर्चना के दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बाबा बैद्यनाथ से देश की खुशहाली, छत्तीसगढ़ और झारखंड वासियों की खुशहाली की कामना की.विष्णुदेव ने कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीटों पर इसबार बीजेपी का झंडा लहराएगा.  

    400 सीट जीतकर मोदी जी तीसरी बार पीएम बनेंगे- विष्णुदेव

    इन्होंने कहा कि बीजेपी को इस बार पिछले दो बार से भी अधिक सीट मिलने जा रही है.400 सीट जीतकर मोदी जी तीसरी बार पीएम बनेंगे.बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद वह सीधा बीजेपी द्वारा आयोजित गोड्डा संसदीय क्षेत्र स्तरीय प्रबंधन समिति की बैठक में पहुंचे.जहां बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार और वर्तमान सांसद निशिकांत दुबे,सहित बीजेपी नेताओं ने स्वागत किया.  

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news