भाजपा विधायक सी पी सिंह का पीए बनकर ठगी, विधायक ने दर्ज कराया मामला

    भाजपा विधायक सी पी सिंह का पीए बनकर ठगी, विधायक ने दर्ज कराया मामला

    रांची - फर्जी और ठगी करने वाले लोगों को अब डर भी नहीं लग रहा है.कुछ लोग बड़े लोगों के नाम पर ठगी करने लगे हैं.ताजा मामला आया है.रांची के भाजपा विधायक सी पी सिंह से जुड़ा हुआ. अपने को विधायक का का बात कर एक प्रज्ञा केंद्र वाले से पैसा ऐंठने का मामला सामने आया है.

    जानिए पूरा मामला क्या है

    रांची के भाजपा विधायक सी पी सिंह के नाम पर ठगी करने का एक मामला सामने आया है.ठगी करने वाले ने अपना नाम अजय बताते हुए प्रज्ञा केंद्र वाले से 28000 रुपए बैठने का प्रयास किया है. यह प्रज्ञा केंद्र गैलक्सी के पास रातू रोड में स्थित है. विधायक ने बताया कि ठगी करने वाले ने प्रज्ञा केंद्र को बताया कि वह विधायक सीपी सिंह का है. प्रज्ञा केंद्र वाले ने इसकी जानकारी विधायक को दी तब आनंद- फानन में विधायक ने शनिवार शाम लालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. इसमें जिस नंबर से बातचीत हुई है या फिर व्हाट्सएप हुआ है वह नंबर भी दिया गया है.

    इस मामले पर क्या कहा विधायक ने

    रांची के भाजपा विधायक सी पी सिंह ने कहा कि जैसे ही उन्हें इस मामले की जानकारी मिली कि उनका का बनकर कोई ठगी करने का काम कर रहा है. उन्होंने तत्काल लालपुर थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news