आदिवासी सुरक्षा मंच के छत्तीसगढ़ संयोजक गणेश राम पहुंचे गुमला, धर्मांतरण का किया विरोध  

    आदिवासी सुरक्षा मंच के छत्तीसगढ़ संयोजक गणेश राम पहुंचे गुमला, धर्मांतरण का किया विरोध  

    गुमला(GUMLA): गुमला जिला एक आदिवासी बहुल जिला है. जिले में आदिवासी समाज के अपने मुद्दे हैं. इन्हीं मुद्दे और आदिवासी सुरक्षा के लिए वनवासी कल्याण केंद्र आदिवासी सुरक्षा मंच के छत्तीसगढ़ संयोजक गणेश राम भगत जिले के घाघरा पहुंचे. उन्होंने घाघरा में वनवासी कल्याण केंद्र के नगर विकास नगर समिति घाघरा के साथ बैठक की. इस दरमियान उन्होंने आदिवासियों के रहन-सहन को लेकर के कई चर्चाएं भी की. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के लोग देश और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

    गुमराह कर कराया जा रहा धर्म परिवर्तन

    गणेश राम भगत ने कहा कि आज आदिवासियों को गुमराह करा कर धर्म परिवर्तन कराने का भी काम किया जा रहा है. इसका पुरजोर विरोध हमारे द्वारा किया जा रहा है. इसके बाद उन्होंने नगर समिति घाघरा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ परिचय प्राप्त किया. इस मौके पर मुख्य रूप से भवा पहन,मनोज सिन्हा, वनवासी कल्याण केंद्र के प्रमोद नाथ पंचायत के मुखिया योगेंद्र भगत, विपिन बिहारी सिंह, सुनीता देवी संकेत भगत,गोपाल गोप, दिलीप श्रीवास्तव, मुकेश महापात्रा, चंचला देवी,कलावती देवी, सुजीत गोस्वामी, हरिलाल भगत, अनिल उरांव, शिव साहू,नवीन साहू, देवव्रत सिंह, मनोज साहू, दिलीप साहू सहित कई लोग मौजूद थे.

    रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news