प्लास्टिक मुक्ति को लेकर पलामू पुलिस सतर्क, दो सौ जवानों के साथ सड़क पर उतरे एसपी, फैलाई जागरूकता

    प्लास्टिक मुक्ति को लेकर पलामू पुलिस सतर्क, दो सौ जवानों के साथ सड़क पर उतरे एसपी, फैलाई जागरूकता

    पलामू (PALAMU): भारत सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है. सरकार के आदेश के बाद बुधवार को पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ‘प्लास्टिक मुक्त’ पलामू बनाने के उद्देश्य से सड़कों पर उतरे. इनके पीछे-पीछे भारी संख्या में पुलिस बल भी जागरूकता के लिए सड़क पर उतर पड़ा. एक बार तो बेलवाटिका बाजार सन्न रह गया. अचानक पुलिस अधीक्षक सहित भारी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने से दुकानदार हक्के बक्के थे, लेकिन पुलिस अधीक्षक के सौम्य व्यवहार को देखने के बाद दुकानदारों को थोड़ी राहत हुई.

    सब्जी विक्रेताओं को किया जागरूक

    पुलिस अधीक्षक ने अभियान की शुरूआत नई मुहल्ला स्थित सब्जी विक्रेताओं से की. उन्होंने दुकानदारों को खासकर सब्जी विक्रेताओं को जागरूक करने का भरपूर प्रयास किया. जिसमें वे काफी हद तक सफल रहे. ज्यादातर सब्जी की दुकानों पर प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े की थैलियां ही मिला। बावजूद पुलिस अधीक्षक सब्जी ब्रिकेताओं को बार बार पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने को कह रहे थे. पुलिस अधीक्षक ने झोले में एक सब्जी विक्रेताओं से अपने खाने के लिए पटल का क्रय तकरीबन एक किलो किया. उन्होंने कहा कि वे भी बाजार करने झोला लेकर निकल रहे हैं. उन्होंने आम लोगों से भी बाजार करने के लिए झोले की इस्तेमाल करने की अपील की है.

    राम चौक और शहर के मेन बजार भी पहुंचे पुलिस अधीक्षक

    पुलिस अधीक्षक का जागरूकता अभियान यहां नहीं थमा. नई मुहल्ला के दुकानदारों को जागरूक करने के बाद पुलिस अधीक्षक कन्नी राम चौक और शहर के मेन बजार भी गए. एक प्रश्न के उतर में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभी लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे प्लास्टिक के विकल्पों का उपयोग करें, लेकिन आने वाले दिनों में पुलिस दंडनात्मक कार्रवाई भी करेगी. उन्होंने पलामू पुलिस की ओर से डालटनगंज बाजार में तकरीबन पांच हजार थैलों का वितरण किया. इसके अलावा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इस अभियान के तहत थाना प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में थैले बांटे एवं जागरूकता अभियान चलाया.

    रिपोर्ट: जफर हुसैन, पलामू

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news