जिला परिषद प्रत्याशी विक्रम रजक की हत्या के आठवें दिन चार आरोपी गिरफ्तार, जानिये कत्ल की वजह

    जिला परिषद प्रत्याशी विक्रम रजक की हत्या के आठवें दिन चार आरोपी गिरफ्तार, जानिये कत्ल की वजह

    चतरा(CHATRA): लावालौंग जिला परिषद उम्मीदवार विक्रम रजक की 15 जून को सीआरपीएफ कैंप के नजदीक गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. आज एसपी राकेश रंजन ने मीडिया को जानकारी दी कि हत्या के चार आरोपियों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें एक टीएसपीसी का पूर्व कमांडर भी शामिल है. 

    हत्याकांड का कारण

    एसपी राकेश रंजन ने प्रेस कांफ्रेंस में हत्या के कारणों को भी बताया है। कहा कि हत्याकांड का मुख्य कारण नक्सली संगठन टीएसपीसी के क्षेत्र के सौरू नावाडीह गांव के विरुद्ध विक्रम रजक का चुनाव लड़ना और प्रशासन का सहयोग करना है. सशत्र मास्टरमाइंड नक्सली टीएसपीसी के कमांडर आक्रमण गंझू और भास्कर गंझू के सहयोगी देवेंद्र गंझू ने हत्याकांड की साजिश की थी. इस हत्याकांड में शामिल सुरेश उरांव और बहादुर उरांव शामिल हैं. सभी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि इन सभी अपराधियों पर विभिन्न हत्याकांड में कई मामले दर्ज है और चतरा सहित आसपास के जिलों के कई थाने में भी मामला दर्ज है.

    ये भी पढ़ें:

    DHANBAD : अगर आप भी जीटी रोड से गुजर रहे हों, तो रहें सावधान- जानिए वजह

    हथियार भी बरामद

    एसपी ने बताया कि अपराधियो के पास से 9 एमएम का एक पिस्टल, एक अन्य पिस्टल, दो देशी कट्टा और भारी मात्रा में विभिन्न बोर की गोलियां, एक मैगजीन, चार मोबाईल और दो अपाचे बाइक बरामद किया गया है. हत्याकांड के उद्भेदन से ग्रामीणों ने पुलिस पर फिर से भरोसा जताया है. छापेमारी अभियान में एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी, पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी विवेक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नंदन कुमार सिंह, रोहित साव, भोलानाथ प्रमाणिक सहित थाना के पुलिस बल शामिल थे.

    रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news