चतरा: प्रतिबंधित भाकपा माओवादी को बड़ा झटका, 25 लाख के इनामी सैक सदस्य गौतम पासवान और कंपनी कमांडर रामाशीष यादव गिरफ्तार

    चतरा: प्रतिबंधित भाकपा माओवादी को बड़ा झटका, 25 लाख के इनामी सैक सदस्य गौतम पासवान और कंपनी कमांडर रामाशीष यादव गिरफ्तार

    चतरा(CHATRA): प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सलियों को तगड़ा झटका लगा है. 25 लाख के इनामी सैक सदस्य गौतम पासवान और 15 लाख के ईनामी मनोहर गंझू दस्ते का कंपनी कमांडर रामाशीष यादव उर्फ चलितर यादव उर्फ अंगद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गई. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जिसके बाद हंटरगंज थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने थाना क्षेत्र के कोल्हुआ ईलाके से नक्सलियों को गिरफ्तार किया है.

    10 से अधिक नक्सली मामले दर्ज

    बता दें कि गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध चतरा के विभिन्न थानों में 10 से अधिक दुर्दांत नक्सल मामले दर्ज हैं.  पुलिस इनकी लंबे समय से तलाश थी. गिरफ्तार नक्सली रामाशीष यादव चतरा के गिद्धौर थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव का रहने वाला है.

    विगत एक जुलाई को हंटरगंज थाना क्षेत्र के लूटा फाटा इलाके में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में भी वह शामिल था. इसी ने पुलिस पार्टी को लक्षित कर गोली चलाई थी. अभियान में हंटरगंज थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी और नितेश कुमार दुबे समेत आईआरबी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने नक्सलियों की गिरफ़्तारी पुष्टि की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news