रथ यात्रा और जगन्नाथ मेले को लेकर ट्रैफिक रूट्स में हुए बदलाव, 26 और 27 जून को इन मार्गों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां

    रथ यात्रा और जगन्नाथ मेले को लेकर ट्रैफिक रूट्स में हुए बदलाव, 26 और 27 जून को इन मार्गों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां

    रांची(RANCHI): झारखंड की राजधानी रांची में रथ यात्रा और जगन्नाथ मेले को लेकर तैयारियां ज़ोरों शोरों पर हैं. ऐसे में मेले के मद्देनजर 26 जून से क्षेत्र के कई इलाकों में ट्रैफ़िक रूट में बदलाव किए गए हैं. जगन्नाथ मेले में लाखों की संख्या में झारखंड और अगल-बगल के इलाकों से लोग आते हैं और इसी के तहत ट्रैफ़िक रूट में बदलाव किए गए हैं. मेले के आस पास के इलाके जैसे धुर्वा गोल चक्कर, नया सराय, पुराना विधानसभा, JSCA स्टेडियम, के इलाकों तक सुबह 8 बजे से रात के 12 बजे तक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगी. इसके अलावा भी शहीद मैदान से मौसी बाड़ी तक, और जगन्नाथ बाजार से प्रभात तारा मैदान तिराहा तक भी वाहनों से आवागमन बाधित रहेगा.

    साथ ही तुपुदाना, हटिया, खूंटी, धुर्वा गोलचक्कर से आने वाली गाड़ियों के लिए धुर्वा गोलचक्कर स्थित खाली मैदान और प्रभात तारा के पास मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा नया सराय या नए विधान सभा रोड से आने वाले वाहनों के लिए तिरिल मोड़ और हेलीपैड मैदान में पार्किंग के इंतजाम किये गए हैं. वहीं अरगोड़ा या बिरसा चौक की ओर से आने वाले वाहनों के लिए शहीद मैदान या विधानसभा मैदान में ही पार्किंग होगी, और धुर्वा सेक्टर-1 या 2 की ओर से आने वाले वाहनों के लिए मौसीबाड़ी गोलचक्कर के बगल में खाली मैदान में पार्किंग के इंतजाम हैं. आपको बता दें कि 26 और 27 जून को सामान्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news