झारखंड में सरकारी नौकरी के लिए बंपर भर्ती, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में सबसे ज़्यादा पद है खाली

    झारखंड में सरकारी नौकरी के लिए बंपर भर्ती, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में सबसे ज़्यादा पद है खाली

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड में अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं पर इस कन्फ़्युशन में हैं की किस विभाग में कितनी वैकेंसी निकली है, तो यहां आप एक ही जगह ये जानकारी ले सकते हैं कि किस विभाग में कितनी वैकेंसी निकली हैं. दरअसल राज्य के अलग-अलग विभाग में राजपत्रित और अराजपत्रित पदों पर कई नियुक्तियाँ करने की तैयारी की जा रही है. ऐसे में सबसे ज्यादा पद, स्वास्थ विभाग, शिक्षा विभाग और गृह विभाग में खाली हैं. ऐसे में अनुमानित आकड़ों की तरफ देखें तो शिक्षा विभाग में करीबन 38 हजार, स्वास्थ विभाग में 30 हजार और गृह विभाग में लगभग 29 हजार पदों पर नियुक्ति की जाएगी. 

    वहीं, प्राथमिक शिक्षा विभाग में 38,160 पद, माध्यमिक शिक्षा विभाग में 6,590 पद, कृषि विभाग में 3,987 पद, पशुपालन विभाग में 1,915 पद, भवन निर्माण विभाग में 758 पद, कैबिनेट समन्वय विभाग में 137 पद, राज्यपाल सचिवालय विभाग में 11 पद, कैबिनेट निर्वाचन विभाग में 30 पद, कैबिनेट निगरानी विभाग में 325 पद, नागरिक उड्डयन विभाग में 9 पद, सहकारिता विभाग में 2,568 पद, ऊर्जा विभाग में 14 पद, उत्पाद मद्य निषेध विभाग में 870 पद, वित्त विभाग में 446 पद, वित्त ऑडिट विभाग में 20 पद, वाणिज्यकर विभाग में 756 पदों पर नियुक्तियाँ निकली गई है. इसके अलावा खाद्य आपूर्ति विभाग में 931, उच्च शिक्षा विभाग में 21, उद्योग विभाग में 1719 पदों पर नियुक्तियों के लिए पद खाली हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news