लोहरदगा: शराब बेचने वाली आदिवासी महिलाओं की बदली किस्मत,अब फास्ट फूड बनाकर चला रही गृहस्थी  

    लोहरदगा: शराब बेचने वाली आदिवासी महिलाओं की बदली किस्मत,अब फास्ट फूड बनाकर चला रही गृहस्थी  

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : लोहरदगा में आदिवासी पुरुष और महिलाओं की किस्मत बदल गई है. कुछ वक्त पहले तक जो शराब बनाकर बेचा करती थी, अब वही लोग फास्ट फूड बनाना सीख रही है ताकि वो इसे बना और बेचकर अपनी आर्थिक स्तिथि को सुधार सकें. जिला की 28 आदिवासी युवक- युवतियां फास्ट फूड बनाने की ट्रैनिंग ले रहें है. इस प्रशिक्षण में ऐसी भी महिलाएं है जो कभी हाउस वाइफ हुआ करती थी तो कुछ निरंतर अपने जीवन से संघर्ष कर रही थी, लेकिन आरसेटी के माध्यम से इन्हें अब फास्ट फूड बनाने का प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है, अब ये महिलाएं अपने घर गांव में इसका व्यवसाय शुरू करने की तैयारी में है. ताकि इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके. 

    आर्थिक संकट में मिला सहारा 

    इनमें से कुछ महिलाएं पहले शराब बनाकर बेचने का कार्य करती थी, तो कुछ महिलाएं ईट भट्ठा में जाकर चंद पैसे कमाया करती थी. अब इन महिलाओं और युवकों का कहना है कि इन्हें यह मौके उस समय मिला है जब इनके पास आर्थिक संकट पूरी तरह से उत्पन्न हो चुका था. इनमें से कुछ महिलाओं के पति पूरी तरह से बेरोजगार हैं तो कुछ खेती किसानी का कार्य किया करते हैं, इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने वाले युवा पहले से फास्ट फूड की दुकान लगाया करते हैं. अब अपने दुकान को ये और बेहतरीन तरीके से चलाने के लिए तैयार है.

    प्रशिक्षण देने वाली महिला का संघर्ष 

    इन महिलाओं को आरसेटी भवन में प्रशिक्षण देने वाली महिला का जीवन भी संघर्षपूर्ण रहा है.  2004 में पति की मौत के बाद इन्होंने खुद प्रशिक्षण प्राप्त कर सात हजार से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित करने का कार्य किया है. अपने कला कौशल को ये निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है. वही अग्रणी बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से आरसेटी भवन में निरंतर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, और हजारों की संख्या में लोगों को रोजगार देते के रास्ते पर खड़ा किया जा रहा है. 

    भविष्य को बदलने का कार्य

    लोहरदगा जिला में आरसेटी ने स्वरोजगार से जुड़कर अपनी परिस्थितियों में सुधार लाने का इच्छुक लोगों के भविष्य को बदलने का कार्य किया है. खासकर वैसी महिलाओं ने अपनी स्थिति को सुधारने का कार्य किया है जिनकी पारिवारिक स्थिति पैसों की वजह से लड़खड़ाने लगी है. बस जरूरत है कि इच्छा शक्ति के साथ लोग यहां पहुंचकर अपने हुनर को एक नई दिशा प्रदान करने के लिए कदम बढ़ाए.

    रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news