इंडियन महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों का रांची में भव्य स्वागत,ढोल नगाड़े से गूंज उठा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट

    इंडियन महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों का रांची में भव्य स्वागत,ढोल नगाड़े से गूंज उठा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट

    रांची (RANCHI): एफआईएच नेशन महिला हॉकी प्रतियोगिता में चैंपियन बनकर स्पेन से लौटी भारतीय महिला हॉकी टीम के 11 सदस्य आज रांची पहुंचे.  रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचते ही हॉकी झारखंड एवम खेल विभाग के नेतृत्व में उनका शानदार स्वागत किया गया. इन चैंपियन 11 खिलाड़ियों में झारखंड की चार खिलाड़ी निक्की प्रधान सलीमा टेटे संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग के अलावा गुरजीत कौर, वंदना कटारिया ,नेहा गोयल, सुशीला चानू, निशा,नवजोत कौर,नवनीत कौर ये स्पेन से सीधे रांची एयरपोर्ट पहुंचे जहां उनका शानदार स्वागत किया गया। यह सभी खिलाड़ी कल से रांची में आयोजित 43 ऑल इंडिया रेलवे महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेंगे. आज  बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही हॉकी झारखंड और खेल निदेशालय झारखंड सरकार के नेतृत्व में संघ एवम खेलविभाग  के पदाधिकारी  सभी  खिलाड़ी  का फूल माला ढोल नगाड़े के साथ  इंतजार कर रहे थे,एयर पोर्ट से बाहर निकलते ही उन्हें हॉकी इंडिया के महासचिव  भोलानाथ सिंह ,खेल निदेशक  सरोजनी लकड़ा  एवम अन्य पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर,मिठाई खिलाकर तथा शॉल ओढ़ाकर सभी का शानदार स्वागत किया गया.

    भारत ने अपने सभी मैच जीतकर आपराजय रही

    इस प्रतियोगिता में भारत ने अपने सभी मैच जीतकर आपराजय रही. प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था जिसमें से भारत ने चिल्ली ,जापान ,साउथ अफ्रीका, आयरलैंड और मेजबान स्पेन को पराजित किया.  प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया और सलीमा टेटे, संगीता कुमारी एवम ब्यूटी डुंगडुंग ने एक-एक गोल भी किए. झारखंड की बेटी ब्यूटी डुंगडुंग का यह पहला अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता था और उसने शानदार प्रदर्शन कर अपना लोहा मनवाया  और प्रतियोगिता में गोल भी की.

    स्वागत समारोह में ये रहे मौजूद 

    चैंपियन बेटियों के स्वागत समारोह मुख्य रूप से हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, झारखंड सरकार खेल विभाग की निदेशक सरोजनी लकड़ा, हॉकी झारखंड महासचिव विजय शंकर सिंह कोषाध्यक्ष अश्रिता लाकड़ा ,सीईओ रजनीश कुमार, भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कप्तान असुंता लाकड़ा ,कांति बा, पुष्प प्रधान,हॉकी रांची के अध्यक्ष माइकल लाल,सचिव जयंत  केरकेट्टा,झारखंड खेल प्राधिकरण के देवेंद्र कुमार सिंह ,शंकर पाल,सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news