चाईबासा: पुलिस मुखबिरी के आरोप में पूर्व उप प्रमुख कमल पूर्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

    चाईबासा: पुलिस मुखबिरी के आरोप में पूर्व उप प्रमुख कमल पूर्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

    चाईबासा: पुलिस मुखबिरी के आरोप में पूर्व उप प्रमुख कमल पूर्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

    चाईबासा(CHAIBASA): नक्सलियों ने पूर्व उप प्रमुख कमल पूर्ति की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी के आरोप में हत्या की गई है. घटना सोमवार रात की बताई जा रही है.  पुलिस ने गुदड़ी थाना क्षेत्र के रायगढ़ा मुख्य सड़क से कमल पूर्ति का शव बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. सूत्रों के अनुसार पहले भी दो बार कमल पूर्ति की हत्या का प्रयास किया गया था, लेकिन नक्सलियों को सफलता नहीं मिली थी. इस बार उन्हें मौत के घाट उतार दिया. हलांकि उक्त हत्या नक्सलियों द्वारा की गई है या फिर अपराधियों द्वारा इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टी नहीं हो पाई  है. 

     रिपोर्ट: संतोष वर्मा 

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news