चाईबासा :फिर ब्लास्ट हुआ आईईडी, 10 वर्षीय बच्चे की मौत

    चाईबासा :फिर ब्लास्ट हुआ आईईडी, 10 वर्षीय बच्चे की मौत

    चाईबासा (CHAIBASA): पश्चिम सिंहभूम जिले के घौर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातु में गुरूवार की शाम अईईडी विस्फोट होने से  एक 10 वर्षीय बच्चें की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार जंगल में नक्सलियों द्वारा एक प्रेशर आईईडी बम बिछाया गया था. जैसे ही बच्चें का पैर आईईडी पर पड़ा बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.  इसकी पुष्टी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टी की है. 

    जंगल में अभिभावकों के साथ लकड़ी लाने गया था बच्चा 

    बता दे कि बच्चा अपने अभिभावकों के साथ जंगल में पत्ता तोड़ने और लकड़ी लाने गया था. इसी दौरान बच्चे का पैर नक्सलियों के द्वारा बिछाए गए आईईडी ब्लास्ट हो गया और बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत गो गई. जिसके बाद ग्रामिणों द्वारा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई थी. लेकिन नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा के द्रष्टीकोण  से गुरूवार को पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची. जिसके बाद शुक्रवार की सुबह जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान घटना स्थल के लिए रवाना हुए. 

    बता दें कि टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत सीआरपीएफ जवान के द्वारा समय-समय पर नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जाता रहता है.पश्चिम सिंहभूम पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गुरुवार की शाम टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंगड़ाहातु से पश्चिम स्थित जंगल मे एक आईडी विस्फोट हुआ है. जिसमे एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है. पुलिस टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है. जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है. 

    आए दिन ग्रामीण हो रहे घायल 

    ज्ञात हो कि पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों के द्वारा जगह-जगह आईईडी विस्फोटक जमीन में लगाए गए हैं. जिसकी चपेट में आने से आए दिन ग्रामीण घायल हो रहे है. जिसके कारण कई ग्रामीण की मौत भी हो चुकी है. इसके साथ ही पशु भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. विगत 13 अप्रैल को गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा लगाया गए आईईडी विस्फोटक की चपेट में आने से एक पशु की दर्दनाक मौत हो गई थी.

    रिपोर्ट. संतोष वर्मा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news