चाईबासा : बच्चों की नज़रों के सामने पति ने की पत्नी की हत्या, बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल, जानिए कहां का मामला

    चाईबासा : बच्चों की नज़रों  के सामने पति ने की पत्नी की हत्या, बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल, जानिए कहां का मामला

    चाईबासा (CHAIBASA) : किरीबुरु थाना अन्तर्गत मेन मार्केट हाटिंग से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. नशे में धुत एक पति ने टेबल फैन से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. और मौके से फरार हो गया. घटना के समय घर में मौजूद बच्चों ने मामले की जानकारी पास में रहने वाले दादा को दी. जिसके बाद मृतका के ससुर ने पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर एसडीपीओ दलबल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. बता दें कि इस वार्दात को मृतिका के बच्चों के आंखों के सामने अंजाद दिया गया. घटना को देख बच्चे अभी भी सहमे हुए है. 

     नशे की आदत से परेशान थी पत्नी

    आरोपी पति का नाम अखिलेश पान है. जबकि मृतिका पत्नी का नाम शीतल पान है.  यह घटना 4 दिसम्बर की देर रात की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार पति के नशे की लथ के कारण दोनों पति-पत्नी के बीच आए दिन कहासुनी होती थी. चार दिसंबर को भी पति अखिलेश नशा कर के घर पहुंचा और पत्नी के साथ फिर से लड़ाई हुई. इस दौरान पति ने पास में रखे टेबल फैन से पत्नी पर हमला कर दिया और मौके पर ही पत्नी शीतल की मौत हो गई. सूचना पर घटनास्थल पहुंचे एसडीपीओ ने दंपत्ति के बच्चों से पूछताछ की. बच्चों के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.

    बेहोश हो गए थे बच्चे

    घटना के बाबत मृतका के मासूम बच्चों ने बताया कि पिता अखिलेश मेहनत-मजदूरी का काम करते थे. घटना वाली रात वह शराब के नशे में घर आए थे. इसको लेकर मांचपिता के बीच झगड़ा हुआ. उन लोगों ने झगड़ा शांत कराने की खुब कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं माने. इसी बीच पिता ने घर में रखे टेबल फैन से मां पर हमला बोल दिया और पत्नी को घायल छोड़ मौके से फरार हो गए. उनके आंखों के सामने पिता ने उनकी मां को मौत के घाट उतार दिया. जिसे देख दोनों बेहोश हो गए. जब होश में आए तो कुछ दूरी पर अलग घर में रह रहे अपने दादा के घर जाकर उन्हें घटना की जानकारी दी.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news