चाईबासा. पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की जगह मिला पानी! पंप मालिक ने लौटाए पैसे

    चाईबासा. पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की जगह मिला पानी! पंप मालिक ने लौटाए पैसे

    चाईबासा (CHAIBASA): चाईबासा के तांतनगर के कोकचो स्थित निषाद पेट्रोल पंप पर तेल भरवाकर निकले बाइक व स्कूटी सवार लोग अचानक परेशानी में आ गए. दर्जनों लोगों की बाइक और स्कूटी जगह-जगह बंद हो गई. इस दौरान कई लोगों को भारी परेशानी हुई. लोग अपनी वाहनों को धकेलते हुए गैरेज तक पहुंचाते दिखे. जिसके बाद पता चला कि बाइक के टंकी में पेट्रोल के जगह पानी है.  जिसके कारण गाड़ियों में दिक्कत आ रही है.

    चूंकि गाड़ियों ने जब धोखा दिया तो वे लोग मिस्त्री के पास पहुंचे. मिस्त्री ने देखने के बाद बताया कि टंकी में पेट्रोल के साथ पानी है. इस पर आक्रोशित लोग पेट्रोल पंप पहुंचने लगे. लोगों ने पेट्रोल पंप पर हंगामा करते हुए पैसे वापस मांगने लगे, वहीं कई लोगों अपनी वाहनों को बनवाने की जिद पर आड़े रहे. अंतत: पंप संचालक को पैसा लौटाना पड़ा. वहीं कई लोगों की वाहने बनवा दी. लोगों की समस्या को देख पेट्रोल पंप संचालक ने पंप को बंद करा दिया. वहीं कंपनी के डिपो में इसकी सूचना दी. सूचना पाकर कंपनी के लोग वहां पहुंचे और टंकी से पानी निकलना शुरू कर दिया.

    इस बारे में पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि पेट्रोल में पानी मिलाया जाना संभव नहीं है. मंगलवार शाम को हुई भारी बारिश की वजह से स्टोरेज टंकी के अंदर पानी चला गया होगा. डिपो को सूचना देकर तेल को निकलवाया जा रहा है. चूंकि पेट्रोल पंपों में तेल का स्टोरेज टैंक जमीन के अंदर बनाया जाता है. तेज बारिश की वजह से टैंक में पानी पहुंचने की बहुत संभावना रहती है.

    रिपोर्ट:  संतोष वर्मा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news