सीसीएल के सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, कर्मियों को नैतिकता और भ्रष्टाचार से मुक्त रहने का पढ़ाया गया पाठ

    सीसीएल के सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, कर्मियों को नैतिकता और भ्रष्टाचार से मुक्त रहने का पढ़ाया गया पाठ

    रांची : सीसीएल के सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आज समापन हो गया. जिसे रांची स्थित सीसीएल दरभंगा हाउस मे इसका आयोजन किया गया था. इस दौरान 1 से 3 नवंबर तक सीसीएल परिवार की ओर से भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान सीसीएल कर्मियों को नैतिकता और भ्रष्टाचार से मुक्त रहने का पाठ पढ़ाया गया. वहीं, सुरक्षा मानकों का ख्याल रखने की भी सलाह दी गई. 

    मनोरंजन के लिए कई इंतजाम

    इधर, सतर्कता सप्ताह के समापन को आज कल्चरल फेस्टिवल के रूप मे मनाया गया. कल्चरल फेस्टिवल के दौरान लाइव पेंटिंग, फेस पेंटिंग और कल्चरल इवेंट की प्रतियोगितायें रखी गई. वहीं, लोगों के मनोरंजन के लिए भी कई इंतजाम किए गए थे. जोश ऐसी कि कल्चरल इवेंट के दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. कुल मिलाकर, सीसीएल के सतर्कता सप्ताह के समापन का कार्यक्रम शानदार रहा, और इस दौरान सीसीएल के दरभंगा हॉउस मे उत्सव का नजारा देखा गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news