कैश कांड: विधायक इरफान अंसारी ईडी कार्यालय में हाजिर होने से पहले हुए बीमार, दो हफ्तों का मांगा समय  

    कैश कांड: विधायक इरफान अंसारी ईडी कार्यालय में हाजिर होने से पहले हुए बीमार, दो हफ्तों का मांगा समय  

    रांची(RANCHI): ईडी की पूछताछ के लिए विधायक इरफान अंसारी ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए दो हफ्ते का समय मांगा है. इरफान अंसारी के अधिवक्ता और पीए ईडी कार्यालय पहुंचे थे. उन्होंने ईडी अधिकारियों को पत्र सौंप कर समय मांगा है.   

    बता दें कि विधायक कैश कांड की जांच ED ने तेज कर दिया है. कैश कांड में संलिप्त विधायक इरफान अंसारी को ED ने शुक्रवार को तलब किया था. शुक्रवार को 11 बजे इरफान अंसारी को रांची क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का आदेश दिया गया था. मगर, वो नहीं पहुंचे.

    इन सवालों के बारे में ईडी कर सकती है पूछताछ

    बता दें कि विधायक इरफान अंसारी से ईडी कैश कांड के बारे ने पूरी जानकारी लेने के लिए तलब किया था. जो आरोप इरफान अंसारी पर लगा है. उसके तह तक जाने की कोशिश ED के अधिकारी करेंगे. आखिर कौन है जो 10 करोड़ रुपये और मंत्री पद का लालच विधायकों को दिया था. इसके अलावा जो पैसा तीनों विधायक के पास से मिला था. उसका क्या श्रोत है, इतना कैश कैसे विधायक तक पहुंचा. इस कैश कांड में और भी कोई संलिप्त है? आखिर कोलकाता विधायक किस लिए इतना पैसा लेकर जा रहे थे.

    इसके पूर्व भी बंगाल CID की टीम सभी विधायकों से पूछताछ कर चुकी है.विधायक ने अपने बयान में बताया था कि सभी साड़ी खरीदने के लिए बंगाल जा रहे थे.अब उस बयान को भी ED वेरिफाई करेगी.क्या जो बयान CID को  विधायकों ने दिया गया था.वह सामान्य है या कुछ उस बयान से अलग विधायक बता रहे हैं.

    कैश के साथ पकड़े गए थे तीनों विधायक

    बता दें कि कांग्रेस के तीन विधायक को बंगाल पुलिस ने 30 जुलाई को वाहन चेकिंग के दौरान हिरासत में लिया था. उसके  दूसरे दिन रंची के अरगोड़ा थाना में विधायक अनूप सिंह ने एक जीरो FIR दर्ज कराया था. इसके बाद तीनों विधायकों को कोलकाता पुलिस ने जेल भेज दिया था. इसके बाद इस केस को बंगाल CID की टीम ने केस को अपने है हाथ लिया.

    CID की टीम केस को हायर करने के बाद बंगाल CID ने विधायक इरफान अंसारी, नमन विकसल कोंगाडी और राजेश कच्छप को रिमांड पर लेकर पूछताछ किया था. इसके बाद सभी विधायकों के सरकारी और निजी आवास पर छापामारी भी किया था. इस छापेमारी में कई दस्तावेज भी खंगाला था.

    अनूप सिंह से फिर हो सकती है पूछताछ

    तीनो विधायक से पूछताछ के बाद हो सकता है कि फिर विधायक अनूप सिंह से पूछताछ हो सकती है. अनूप सिंह के द्वारा दिये गए जवाब को ईडी दिनों विधायक से क्रोस भी करेगी. अनूप सिंह ने अपने केस में बताया था कि 10 करोड़ रुपया और मंत्री पद का लालच दिया जा रहा है. विधायक की खरीद करने की कोशिश की जा रही है. अब देखना होगा की तीनों विधायक से पूछताछ के बाद ED अपने जांच में कहा तक पहुंचती है. क्या ईडी की राडार पर और विधायक है.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news