कैश कांड मामल : कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी से ईडी दफ्तर में पूछताछ शुरू

    कैश कांड मामल : कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी से ईडी दफ्तर में पूछताछ शुरू

    रांची (RANCHI) : विधायक कैश कांड मामले में विधायकों से ED दफ्तर में पूछताछ जारी है.आज कांग्रेस कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी ईडी दफ्तर पहुंचे है. कुछ ही देर में इनसे पूछताछ शुरू हो जाएगी. इससे पहले विधायक इरफान अंसारी,राजेश कच्छप से पूछताछ हो चुकी है. सभी से कैश के बारे में पता लगाने में ईडी लगी है.

    अनूप सिंह ने करवाया था जीरो FIR दर्ज

    बता दें कि 30 जुलाई को विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विकसल कोंगाडी को बंगाल पुलिस ने 47 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था. इसके बाद रांची के अरगोड़ा थाना में कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने एक जीरो FIR दर्ज कराया था. इस केस में बताया गया था कि तीनों विधायक मिल कर सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे है. केस दर्ज होने के बाद तीनों विधायक को जेल भेज दिया गया था.

    तीन माह बाद कोर्ट से मिली बेल 

    तीन माह जेल में रहने के बाद कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी को कोर्ट से बेल मिली और वह वापस झारखंड लौटे है. लेकिन अब इस केस को ईडी हैंड ओवर कर के जांच कर रही है. ईडी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कही यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग का तो नहीं है.

    रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news