लोहरदगा में जवान को गोली मारने का मामला, धर्मेंद्र कुमार सिंह को तमाम पुलिस पदाधिकारियों ने दी अंतिम सलामी

    लोहरदगा में जवान को गोली मारने का मामला, धर्मेंद्र कुमार सिंह को तमाम पुलिस पदाधिकारियों ने दी अंतिम सलामी

    लोहरदगा(LOHARDAGA):लोहरदगा में 5 जून की देर शाम एएसआई धर्मेन्द्र कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई.हत्या का आरोप पुलिस जवान अनंत सिंह मुंडा पर लगा.बताया गया की पारिवारिक विवाद को सुलझाने गए धर्मेंद्र कुमार सिंह को अनंत सिंह मुंडा ने उस वक्त गोली मार दी जब वो पति पत्नी के विवाद को सुलझाने के प्रयास में अपनी बात बोलने वाले थे. 12 घंटे की मशक्कत के बाद टियर गैस छोड़ने पर आरोपी सिपाही जब अपने कमरे से बाहर आया तो जवानों ने उसे दबोच लिया. 

    धर्मेंद्र कुमार सिंह को तमाम पुलिस पदाधिकारियों ने दी अंतिम सलामी

     लोहरदगा के बक्सीडीपा में शोक सभा का आयोजन किया गया. एसपी सहित जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों ने जवान को अंतिम सलामी दी. विभागीय हथियार से लापरवाही पूर्वक फायर कर एएसआई की हत्या का मामला सदर थाना में दर्ज कर लिया गया है.पटना के पुनपुन निवासी धर्मेन्द्र सिंह को इंसास राइफल से गोली मारी गई थी. 

    परिजनों ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है 

    वहीं परिजनों ने लापरवाही पूर्वक हथियार का इस्तेमाल करने और हथियार न जमा कराने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. एसपी ने कहा कि कानून सम्मत कार्रवाई की जा रही है. हथियार जब्त कर लिया गया है और आरोपी जवान अनंत सिंह मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही दोषी पुलिस पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news