झारखंड में बढ़ रहे हैं लव जिहाद के मामले, रांची में नाबालिग लड़की ने की खुदकुशी!

    झारखंड में बढ़ रहे हैं लव जिहाद के मामले, रांची में नाबालिग लड़की ने की खुदकुशी!

    रांची(RANCHI): झारखंड में पिछले कई दिनों से लव जिहाद का मामला लगातार सामने आते रहता है. जहां पुलिस एक मामले की जांच में जुटती है. तो वहीं दूसरी ओऱ एक मामला सामने आ जाता है. इसी बीच राजधानी रांजी से एक औऱ मामला सामने आया है. जहां एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

    नाबालिग पर धर्मातरण का बना रहा था दबाव

    घटना रांची के खलारी इलाके से सामने आया है. जहां खलारी की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने बुधवार की देर रात आत्महत्या कर ली. जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स भेज दिया गया है. वहीं पुलिस को दिए अपने बयान में नाबालिग के परिजनों ने बताया कि खलारी के ही रहने वाले दूसरे धर्म के लड़के से उनकी बेटी पर धर्मातरण करने का दबाव बना रहा था, इसी वजह से उसने अपना जान दे दी.

    नाबालिग लड़के को भेजा गया बाल सुधार गृह

    स्थानीय पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा होगा. परिजनों के बयान के बाद पुलिस द्वारा आरोपी लड़के को पकड़ लिया गया है. जांच में पता चला कि आरोपी लड़का नाबालिग पाया गया है. उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news