दुमका : द बर्निंग कार ! सड़क दुर्घटना के बाद कार में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

    दुमका : द बर्निंग कार ! सड़क दुर्घटना के बाद कार में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के रामगढ़ प्रखंड के ठाढ़ीहाट मोड़ के पास मंगलवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए. गोड्डा दुमका मुख्य मार्ग के ठाड़ीहाट मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में आग लग गयी. कार की आग से पेड़ को भी अपनी चपेट में ले लिया. कुछ ही समय में पेड़ भी धू-धू कर जलने लगा. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई लेकिन जब तक दमकल की टीम घटनास्थल पहुंची तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी. वहीं कार में सवार लोग बाहर आ गये थे जिससे दुर्घटना में सभी बच निकले.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news