झारखंड में आने वाली है बंपर बहाली, मंत्री और विधायक ने कहा युवा रहें तैयार

    झारखंड में आने वाली है बंपर बहाली, मंत्री और विधायक ने कहा युवा रहें तैयार

    रांची(RANCHI): झारखंड में रोजगार को लेकर ही सभी राजनीतिक दल की राजनीति होती है. हर दिन सड़क से सदन तक युवाओं के रोजगार का मुद्दा गूंज रहा है. लेकिन अब इसपर विराम लगने वाली है. झारखंड सरकार अप्रैल माह से विभिन्न विभागों में बम्फर बहाली लाने की तैयारी में है. सरकार द्वारा सभी विभागों के रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी गई है.

    सभी विभागों में पदों को भरने का किया जा रहा काम

    श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि जो भी दुविधा थी उसे दूर कर लिया गया है. झारखंड के सभी विभागों में खाली पदों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि उनके विभाग में सिर्फ दो हजार से अधिक पद खाली है. अब समय आ गया है सभी युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार ने काम शुरू कर दिया है. हम 2023 में लाखों युवाओं को रोजगार देने में सफल होंगे.

    पिछली सरकार की गलतियों को सुधारा जा रहा है

    इसके अलावा कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के बारे में हमेशा सोचती है. पिछली सरकार ने जो गलती किया था. उसे सुधारने में हमें थोड़ा वक्त लगा रहे है. लेकिन अब सभी विभागों में खाली पद को भरने के लिए काम शुरू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि जब से झारखंड बना तब से यहां की सरकार ने युवाओं के बारे में नहीं सोचा. यही कारण है कि युवा कोर्ट का शरण लेने को मजबूर होते थे. लेकिन अब युवाओं को भटकना नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि युवाओं के मुद्दे पर हमेशा वह मुख्यमंत्री से बात करती है. हमलोग युवाओं के बारे में सोचने वाले लोग है.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news