BUDGET 2024-2025 : यूनियन बजट में महिलाओं के लिए खुशखबरी, सोना-चांदी से लेकर ये चीजें हुई सस्ती, यहां देखें पूरी लिस्ट

    BUDGET 2024-2025 : यूनियन बजट में महिलाओं के लिए खुशखबरी, सोना-चांदी से लेकर ये चीजें हुई सस्ती, यहां देखें पूरी लिस्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK) : यूनियन बजट में इस बार महिलाओं को ध्यान रखा गया है. महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए गए है. जैसे ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया, सबकी निगाहें इस बात पर टिकी रही की कौन सा सामान सस्ता हुआ और महंगा क्या हुआ है. आइए इस पर एक नजर डालते हैं.   

    यहां जानिए क्या हुआ सस्ता और महंगा

    • सोना, चांदी पर 6% कम ड्यूटी
    • प्लेटिनम पर 6.4% ड्यूटी घटी
    • कैंसर के इलाज के लिए तीन और दवाओं पर कस्टम छूट
    • मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन के पार्टस, मोबाइल चार्जर पर सीमा शुल्क घटाया गया
    • लेदर का सामान, कपड़ा और जूते सस्ते होंगे
    • प्लास्टिक सामान पर आयात शुल्क बढ़ा
    • पेट्रोकेमिकल – अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी बढ़ी
    • एक्सरे ट्यूब पर छूट
    • मोबाइल फोन, चार्जर पर ड्यूटी 15% कम
    • 25 अहम खनिजों पर ड्यूटी खत्म
    • फिश फीड पर ड्यूटी घटी
    • पीवीसी – इंपोर्ट घटाने के लिए 10 से 25 फीसदी का इजाफा
    • हवाई सफर महंगा
    • सिगरेट भी महंगी हुई

     

    ये है बजट की प्रमुख घोषणाएं

    केंद्रीय बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए अधिक आवंटन, कराधान सुधार, बुनियादी ढाँचे को बढ़ावा, स्थानीय विनिर्माण पर जोर, नौकरी और कौशल सृजन, और अधिक श्रम-प्रधान क्षेत्रों में उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) आवंटन का समर्थन करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है. वित्त मंत्री ने रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए तीन योजनाओं की घोषणा की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news