BREAKING : ड्यूटी में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं

    BREAKING : ड्यूटी में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं

    चतरा (CHATRA) : चतरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र में एक सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. घटना शिला ओपी के पास स्थित सीआरपीएफ 22 बी बटालियन कैंप की है. वहीं घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है.

    आत्महत्या का नहीं चल सका कारण

    जवान की पहचान आशीष कुमार के रूप में कि गई है. जो यूपी के संत रविदास नगर का रहने वाला बताया जा रहा है. जानकारी देते हुए सीआरपीएफ के जवानों ने बताया कि रात्री ड्यूटी के वक्त आशीष कुमार अपने कैंप में था. इस दौरान उन्होंने खुद को गोली मार ली. जिसके बाद इसकी जानकारी अन्य जवानों ने इसकी जानकारी वरीय अधिकारी और पुलिस को दी गई. फिलहाल पुलिस जवानों से मामले की जानकारी ले रहे है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है.  

    आपकों बता दें कि चतरा में सीआरपीएफ जवान के आत्महत्या का यह पहला मामला नहीं है. इस से पहले एक सीआरपीएफ जवान ने आत्महत्या की थी. चतरा जिला मुख्यालय के सीआरपीएफ 190 बटालियन कैंप में एक मध्य प्रदेश के जवान ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद यूपी के रहने वाले आशीष कुमार ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली जो चिंता का विषय है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news