BREAKING : सिंदरी में भारी बवाल ,भौरा थानेदार को लगा फरसा ,फायरिंग की भी सूचना


धनबाद(DHANBAD) - सिंदरी में जैसी की आशंका थी ,गुरुवार की दोपहर बाद फिर भारी हंगामा हुआ. भौरा के थानेदार को फरसा लगा है. एक सौ की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने हरवे- हथियार के साथ लक्की सिंह के कार्यालय पर हमला बोल दिया. तोड़फोड़ की गई, बाजार में भी तोड़फोड़ करने की सूचना है. पुलिस की मौजूदगी में हंगामा किया गया. जानकारी मिली है कि फायरिंग भी की गई है. भौरा के थानेदार को घायल हालत में धनबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भौरा थानेदार के घायल होने के बाद अपुष्ट जानकारी के अनुसार पुलिस ने भी फायरिंग की है. अभी इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है लेकिन सिंदरी में तनाव का माहौल बना हुआ है. बता दें कि पिछले तीन-चार दिनों से सिंदरी में तनाव व्याप्त है. सिंदरी की दुकाने बंद है. पुलिस की भारी तैनाती कर दी गई है.
4+