Breaking:झारखंड के आठ आईपीएस को मिला कमांडेंट -रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार ,धनबाद के सिटी -ग्रामीण एसपी की भी बड़ी जिम्मेवारी

    Breaking:झारखंड के आठ आईपीएस को मिला कमांडेंट -रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार ,धनबाद के सिटी -ग्रामीण एसपी की भी बड़ी जिम्मेवारी

    धनबाद(DHANBAD): झारखंड में पुलिस सेवा के अधिकारियों की ट्रांसफर- पोस्टिंग से कई पद रिक्त हो गए है.  पुलिस अधीक्षक और समादेष्टा  के पद इसमें शामिल है. कई रेल एसपी के भी पद खाली है.  पुलिस अधीक्षक- समादेष्टा की पोस्टिंग नहीं होने की वजह से कार्यों के निष्पादन एवं वेतन आदि की निकासी में कठिनाई हो रही है.  इस वजह से सरकार ने नियमित पोस्टिंग होने तक भारतीय पुलिस सेवा के कई अधिकारियों को अपने कार्यों के अलावे अतिरिक्त प्रभार देने का निर्णय लिया है.  इससे  संबंधित आदेश 10  जून को जारी किया गया है.  आदेश के मुताबिक धनबाद के ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी गोविंदपुर के समादेष्टा का काम अतिरिक्त प्रभार में देखेंगे.  इसी तरह होटवार  के समादेष्टा  आईपीएस अधिकारी सौरभ रांची समादेष्टा  का अतिरिक्त कार्य देखेंगे. 

     जामताड़ा के एसपी राजकुमार मेहता जामताड़ा के कमांडेंट  के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.  चतरा  के एसपी सुमित कुमार अग्रवाल चतरा  के समादेष्टा के   अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.  गुमला के एसपी गुमला के समादेष्टा  के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.  गोड्डा के एसपी गोड्डा  के कमांडेंट  के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.  इसके अलावा धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक  श्रीवास्तव को धनबाद रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.  जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी को जमशेदपुर के रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार मिला है.  

     यह आदेश पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) के  हस्ताक्षर से जारी किया गया है.  बता दें कि अभी हाल ही में झारखंड सरकार ने 24 जिलों में से  20 ज़िलों के डीसी को बदलने के बाद कई जिलों के एसएसपी  और एसपी को भी बदल दिया है.  धनबाद के एसएसपी के रूप में प्रभात कुमार कार्यभार ग्रहण किया है.  तो सिटी एसपी के रूप में ऋत्विक श्रीवास्तव ने चार्ज लिया है.  अब ऋत्विक श्रीवास्तव को रेल एसपी का भी अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है. 

    धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news