Breaking: बोकारो में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलर्स पर चलाई गोली, CCTV में कैद हुए हमलावर 

    Breaking: बोकारो में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलर्स पर चलाई गोली, CCTV में कैद हुए हमलावर 

    बोकारो: बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो बाजार में दिनदहाड़े  गोली चली. मोती अंलगार ज्वेलर्स के मालिक को जान मारने के नीयत से गोली चलाई गई. 

    आपको बता दें कि बदमाशों के द्वारा फुसरो भुवनेश्वर सिंह बंद पेट्रोल पंप के सामने मुख्य पथ से गोली चलाई गई है. इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शी युवा व्यावसायिक संघ के रवि सिंह ने बताया कि बाइक सवार दो युवकों ने दुकान के सामने गोली चलाई जिससे दुकान के सामने का शीशा टूट कर गिर गया. बाइक सवार युवक मुंह पर काला गमछा बांधे हुए था, गोली चलाते हुए आगे निकल गया. हालांकि बदमाशों की ये करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सूचना मिलते ही बेरमो पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है. वहीं इस बात को लेकर दुकानदारों में आक्रोश है. उन्होंने बाजार बंद करने का किया आहवान है.

    बोकारो,गोमिया से संजय कुमार की रिपोर्ट


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news