बोकारो: आर्म्स के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, कई बड़ी घटना को देने वाले थे अंजाम 

    बोकारो: आर्म्स के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, कई बड़ी घटना को देने वाले थे अंजाम 

    बोकारो(BOKARO): बोकारो पुलिस ने एक ही जगह 4 अपराधियों को घटना को अंजाम देने की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 2 देशी पिस्टल चार जिंदा कारतूस  बरामद किया है. बोकारो पुलिस अधीक्षक को गुप्त  सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बोकारो  सिटी थाना क्षेत्र के दूंदी बाजार के माड़ीपटी में योजना बना रहे हैं. बोकारो सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दूंदी बाजार के माड़ीपटी में छापामारी की गई जहां से यह 4 अपराधियों को  गिरफ्तार कर उनके पास से एक देशी पिस्टल एक देशी कट्टा तीन जिंदा कारतूस  बरामद किया है.  

    बोकारो सिटी डीएसपी की माने तो इन चारों में से एक अपराधी का पूर्व में भी कई थाना में आर्म्स एक्ट के कई मामले चल रहे हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है की किस घटना को अंजाम देने की योजना बनाने के लिए यह चारों अपराधी आर्म्स के साथ एक जगह जुटे थे . फिलहाल में इन चारों अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.  पुलिस इनकी निशान देही पर और भी खुलासा करने का दावा कर रही है पुलिस के समक्ष चारों अपराधी यह कह रहे थे कि देसी कट्टा मेरा है देसी पिस्टल मेरा नहीं है और हम कभी सुधरेंगे भी नहीं. अपराधियों के मुंह से इस तरह के वक्तव्य निकालना कहीं ना कहीं अपराधियों के मंसूब साफ दिखाई दे रहे है. इनके इरादे मजबूत नजर आ रहे हैं और कहीं ना कहीं बड़ी एक घटना को अंजाम देने की फिराक में अपराधी जुटे हुए थे.

    बोकारो,गोमिया से संजय कुमार की रिपोर्ट


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news