तपोभूमि सम्मेद शिखर मधुबन में बीजेपी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, पहले सत्र की बैठक हुई शुरू

    तपोभूमि सम्मेद शिखर मधुबन में बीजेपी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, पहले सत्र की बैठक हुई शुरू

    गिरिडीह(GIRIDIH): शनिवार यानी आज तपोभूमि गिरिडीह के सम्मेद शिखर मधुबन के सिद्धांयतन भवन में प्रदेश बीजेपी की ओर से  दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई. जिसको लेकर  प्रदेश पदाधिकारियों और सांसद विधायकों के बैठक के साथ पहले सत्र में जहां  सांसद और विधायक के साथ प्रदेश पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. वहीं पहले सत्र के तीन घंटे की बैठक के बाद राज्य के दो सौ जिला परिषद सदस्य की बैठक शुरू होगी. 

    तपोभूमि सम्मेद शिखर मधुबन में बीजेपी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    वहीं पहले सत्र में शुरू हुए बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश मंत्री प्रदीप वर्मा  के साथ राज्य के कई विधायक शामिल हुए. पहले सत्र की औपचारिक शुरुआत पंडित दिनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया.और राष्ट्र गीत वंदे मातरम भी गाया गया.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news