गिरती विधि व्यवस्था के खिलाफ भाजपा आज उतरेगी सड़क पर, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी होंगे शामिल

    गिरती विधि व्यवस्था के खिलाफ भाजपा आज उतरेगी सड़क पर, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी होंगे शामिल

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद की गिरती विधि व्यवस्था, कारोबारी को धमकी, उन पर फायरिंग की घटनाओं के खिलाफ शनिवार को धनबाद जिला भाजपा का जन आक्रोश रैली निकलेगी. इस रैली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे. विधायक राज सिन्हा ने 2 दिसंबर को रैली करने की घोषणा की थी. धनबाद में  अपराध को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल का शुक्रवार को सत्याग्रह आंदोलन होम सेक्रेटरी के आश्वासन के बाद खत्म हुआ.

    शनिवार को जन आक्रोश रैली निकालेगी भाजपा

    आज भाजपा का जन आक्रोश रैली निकालेगी. कहा गया है कि धनबाद में बिगड़ी विधि व्यवस्था, रंगदारी के लिए लगातार आ रहे फोन कॉल्स के खिलाफ भाजपा शनिवार को जन आक्रोश रैली निकालेगी. इस रैली में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी शामिल होंगे. बैंक मोड़ में रैली की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को भाजपा बैंक मोड़ मंडल की ओर से  जुलूस निकाला गया. लोगों से जन आक्रोश रैली में शामिल होने की अपील की गई.

    रंगदारी के खिलाफ भाजपा ने कसी कमर

    मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने रंगदारी के खिलाफ भाजपा पर शिथिलता का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था और 30 नवंबर से उन्होंने सत्याग्रह शुरू किया. जो पहली दिसंबर को विधायक सरयू राय की मौजूदगी में खत्म हुआ. इधर भाजपा ने भी रंगदारी के खिलाफ कमर कस ली है और आज जन आक्रोश रैली होगी. हो सकता है कि आगे और कोई आंदोलन भाजपा की ओर से किया जाए. विधायक राज सिन्हा ने कहा था की जरूरत पड़ी तो इस आंदोलन को रांची तक ले जाएंगे .राज्यपाल तक भी जाएंगे. उससे भी बात नहीं बनी तो सांसद पीएन सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री से भी मिलेंगे.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news