संताल परगना प्रमंडल में संगठन को मजबूत बनाने में जुटे भाजपा के दिग्गज

    संताल परगना प्रमंडल में संगठन को मजबूत बनाने में जुटे भाजपा के दिग्गज

    दुमका(DUMKA): पिछले लोक सभा और विधान सभा चुनाव में संताल परगना प्रमंडल में भाजपा को करारी शिकस्त मिली. लोक सभा चुनाव में दुमका सीट गंवाना पड़ा तो विधानसभा चुनाव में प्रमंडल के 18 में से एक मात्र जरमुंडी सीट से संतोष करना पड़ा.चुनाव परिणाम के बाद भाजपा संताल परगना प्रमंडल में जमकर पसीना बहा रही है. इन दिनों पूर्व सीएम रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी प्रमंडल के दौरे पर है.

    अग्रसेन भवन में बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती के टिप्स

    रविवार को अग्रसेन भवन में भारतीय जनता पार्टी  दुमका जिला इकाई की  संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से शरीक हुए.बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने की. बैठक में जिला एवं मंडल के पदाधिकारी, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए.

    24 जून को प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन

    प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क को लेकर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया. उन्होंने संगठन विस्तार की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. साथ ही निर्णय लिया गया कि 24 जून को दुमका जिला के प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में भाजपा आक्रोश प्रदर्शन करेगी, ताकि राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ जनभावनाओं को मुखर किया जा सके.

    संगठन ही है भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : बाबूलाल

    अपने संबोधन में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है.हर कार्यकर्ता को जनसेवा के संकल्प के साथ समर्पित भाव से कार्य करनी चाहिए.उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और विपक्ष के झूठे प्रचार का तथ्यात्मक जवाब देने का भी आह्वान किया.

    बैठक में कौन कौन थे शामिल

    बैठक में पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, सुनील सोरेन एवं दुमका जिला चुनाव अधिकारी प्रकाश सेठ,जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परितोष सोरेन, सुरेश मुर्मू, अंजुला मुर्मू, अमिता रक्षित, शर्मिला सोरेन, अमरेंद्र सिंह, महामंत्री मनोज पांडे, पवन केसरी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद सिंह बिट्टू, बबलू मंडल, पिंटू साह, मार्शल ऋषिराज टुडू, विवेकानंद राय, जिला मंत्री कालेश्वर लायक, जीतलाल राय, सोनी हेंब्रम, पिंटू अग्रवाल सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

    रिपोर्ट-पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news