भाजपा के सचिवालय घेराव पर झामुमो का तंज, चार हजार की भीड़ जुटाने के लिए भी चलानी पड़ रही स्पेशल ट्रेन

    भाजपा के सचिवालय घेराव पर झामुमो का तंज, चार हजार की भीड़ जुटाने के लिए भी चलानी पड़ रही स्पेशल ट्रेन

    रांची(RANCHI): 11 अप्रैल को भाजपा सचिवालय घेराव कर हेमन्त सरकार का विरोध दर्ज करेगी. भाजपा का दावा है कि इस कार्यक्रम में राज्य भर से लाखों की भीड़ जुटेगी. भाजपा के इसी दावे पर झामुमो ने सवाल दागा है कि क्या भाजपा की हैसियत अब चार हजार की भीड़ भी जुटाने की नहीं बची है, आखिर भीड़ को जुटाने के लिए भाजपा को स्पेशल ट्रेन चलाने की नौबत क्यों आ पड़ी.

    शालिमार बाजार में सभा कर ले भाजपा

    झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा के दावे पर तंज कसते हुए कहा है कि यदि भाजपा चार हजार की भीड़ भी नहीं जुटा सकती तो, उसे सचिवालय नहीं आकर शालिमार बाजार में अपनी  सभा कर लेनी चाहिए, क्योंकि शालिमार बाजार में  उससे ज्यादा लोग ठेला लगाते हैं.

    2024 की तैयारी में झामुमो   

    सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 2024 में हमें जनादेश प्राप्त करने के लिए जनता के बीच जाना है. पिछ्ले कुछ साल में विपक्ष के द्वारा विभिन्न एजेंसी के द्वारा कार्रवाई की गई. सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई. लेकिन जब कुछ नहीं हुआ तो अब 11 को भाजपा के लोग प्रदर्शन करने वाले है. इस कार्यक्रम के लिए गोड्डा से एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. यह ट्रेन गोड्डा से खुल कर जामताड़ा,धनबाद, दुमका सहित विभिन्न स्टेशन होते हुए रांची आएगी. उन्होंने कहा कि एक ट्रेन में दो हजार लोग ही आएंगे.

    इससे ज्यादा भीड़ तो शालिमार बजार में लगती है

    उन्होंने कहा कि शालीमार बाजार में  चार हज़ार से अधिक लोग खोमचा लगाते  है.लेकिन इन्हें चार हजार लोग दुमका और गोड्डा से मांगना पड़ रहा है.इन्हें अच्छा होता की भाजपा भी वहां एक खोमचा लगा देते.उन्होंने कहा कि यह ट्रेन टाटीसिलवे में भी रुकने वाली है.यहां से भी लोग सवार होंगे.आखिर भाजपा के लोगों के पास इतना पैसा आता कहां से है.यह सवाल का जवाब कौन देगा.

    रैली के लिए चलाई जा रही है स्पेशल ट्रेनें

    उन्होंने कहा कि आसनसोल DRM से पूछना चाहता हूं, आखिर कई लाइनों पर ट्रेन कई महीनों से बंद है. वहां ट्रेन चालू ना कर रैली के लिए स्पेशल ट्रेन भेजी जा रही है.आखिर इसका पैसा कौन दे रहा है.इस ट्रेन चलाने की अनुमति किसने दिया है.वह भी ट्रेन ऐसी की किसी भी हाल्ट और रास्ते में रुकेगी.

    उन्होंने कहा कि 11 तारीख का समय BJP ने चुना है. इसका जवाब संताल परगना में ही मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि लड़ाई कभी भाड़े के लोग से नहीं लड़ी जा सकती है. ट्रेन में लोग को लाकर,खाना खिला कर पैसे देकर ऐसे कौन आन्दोलन करता है.

    यह ट्रेन जिस रूट पर आएगी. उस  रुट पर 14 घन्टे तक परिचालन बाधित होगा. इसका खामियाजा आम लोग को भुगतना होगा. एक कहावत है हराम के चंदन खूब रगड़ो रघुनंदन, यही हाल भाजपा का है


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news