भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग और कार्यसमिति की हुई बैठक, सरकार पर बाबूलाल ने जमकर साधा निशाना

    भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग और कार्यसमिति की हुई बैठक, सरकार पर बाबूलाल ने जमकर साधा निशाना

    दुमका (DUMKA): दुमका के सिटी गार्डन में शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड प्रदेश का प्रशिक्षण वर्ग और कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक का उद्घटन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा संसद समीर उरांव,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव, मोर्चा के झारखंड प्रदेश प्रभारी रामकुमार पाहन, दुमका संसद सुनील सोरेन ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम के दौरान बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा.

    बाबूलाल मरांडी का संबोधन

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में झारखंड में कांग्रेस - झामुमो गठबंधन की सरकार चल रही है, जिससे राज्य में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हुई है. यहां के आदिवासी बेटियों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं. कानून व्यवस्था लचर हो गई है. सरकार केवल अपने परिवार की समृद्धि और उन्नति करने में लगी हुई है. झामुमो कांग्रेस हमेशा से आदिवासी मूलवासी के नाम पर केवल वोट लेने का काम किया है. आए दिन झारखंड में आदिवासी बहु बेटियों पर लगातार अत्याचार का ग्राफ बढ़ते जा रहा है. राज्य में मूलभूत सुविधाओं की कमी देखी जा रही है. सत्ता में बैठे लोगों पर दिनोंदिन करोड़ों रुपए का अवैध काली कमाई उजागर हो रही है. झारखंड का तुगलकी शासन व्यवस्था चरम सीमा पर है. सरकार द्वारा 1932 के नाम पर स्थानीयता लागू करने पर राज्य के लोगों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया क्योंकि स्थानीयता नीति, बिना नियोजन नीति के ही विधानसभा में बिना चर्चा की कैबिनेट की मंजूरी दी गई जोकि सरासर यहां के लोगों को 1932 के नाम पर गुमराह करने का काम किया है.

    दीपक प्रकाश का संबोधन

    कार्यक्रम का दूसरा सत्र दूसरों को भारतीय जनता पार्टी का इतिहास और विकास विषय को आगे बढ़ाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा हमेशा से भारतीय सभ्यता, भारतीय संस्कृति, भारतीय पद्धति के विचार को लेकर भारत को एक सशक्त देश बनाने की ओर अग्रसर है. कहा कि कि भारतीय जनता पार्टी की तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में ही अलग झारखंड राज्य का निर्माण हुआ और  जनजातियों के उत्थान के लिए देश में जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन किया गया. साथ ही साथ अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में ही संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया. भाजपा हमेशा देश के आदिवासियों शोषित वंचित को आगे बढ़ाने का काम किया.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news