भाजपा ने सदन का बहिष्कार किया, निलंबित विधायकों का निलंबन वापस लेने की मांग

    भाजपा ने सदन का बहिष्कार किया, निलंबित विधायकों का निलंबन वापस लेने की मांग

    रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन सदन के अन्दर और बाहर भाजपा के नेताओं के द्वारा हर दिन की तरह चौथे दिन भी वेल के अन्दर बोल बम के नारे लगाए, लगातर शोर शराबा करते रहे. खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने स्पीकर से अपील की कि  भाजपा के चार विधायकों का निलंबन को वापस लिया जाए. हमारे सदस्य अंदर नहीं हैं. यह कहते हुए भाजपा के सभी विधायकों ने सदन का बहिष्कार करते हुए बाहर निकल गए. सदन की कार्यवाही पहली पाली की चल रही है. बता दें कि मंगलवार को सदन से भाजपा के चार विधायकों को अध्यक्ष ने निलंबित कर दिया था. निलंबन के विरोध में भाजपा के तीन विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. भाजपा विधायक भानु प्रातप शाही ने कहा कि हमने सदन में सवाल पूछा था.आखिर  पिंटू कौन है, पंकज मिश्रा कौन है. उन्होंने कहा कि इसका हेमन्त सोरेन को जावाब देना चाहिए था. लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने उनका पक्ष लेते हुए विधायकों को ही निलंबित कर दिया.

    रणधीर सिंह ने कहा कि राज्य में कोयला बालू पत्थर की लूट मची है. इसपर सवाल करने वाले विधायकों की आवाज़ सदन दाबाने में लगी है. उन्होंने कहा कि हमारा कसूर सिर्फ इतना था कि हमने भ्रष्टाचार और लूट के खिलाफ आवाज़ उठाई थी. वहीं विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष झामुमो कार्यकर्ता के जैसा काम कर रही है.उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष को सभी विधायकों को साथ लेकर चलना चाहिए. 

    रिपोर्ट: समीर हुसैन 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news