BREAKING : यूसील के मैकेनिक विभाग में बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, एक घायल, विरोध में धरना-प्रदर्शन

    BREAKING :  यूसील के मैकेनिक विभाग में बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, एक घायल, विरोध में धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर ( JAMSHEDPUR) -    जादूगोड़ा यूसील के मैकेनिकल मिल विभाग में बड़ी दुर्घटना हुई. जिसमे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई. जिससे आक्रोशित मजदूरों ने जमकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए. 

    ठेका मजदूर की हुई मौत

    एक यूसील का स्थायी मजदूर नवीन प्रसाद और दूसरा ठेका मजदूर पुनू सिंह शामिल है. जादूगोड़ा मिल से यूसील अस्पताल लाने के समय पुनू की हालत बहुत गंभीर थी. जिसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए जादूगोड़ा अस्पताल से जमशेदपुर टीएमएच भेज दिया गया. वहीं कुछ देर जादूगोड़ा अस्पताल में नवीन का इलाज डॉक्टर ने किया जिसके बाद उसकी भी स्थिति को गंभीर देखते हुए टीएमएच रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान पुनू की मौत हो गई.

    साथी कर्मचारियों ने और घायल नवीन ने बताया कि पुनू को फलोकल टंकी के अंदर केमिकल को साफ करने के लिए भेजा गया था, जो कि बहुत ही खतरनाक केमिकल होता है. जब वह टंकी में बेहोश हो गया, तो उसे मैं निकलने के लिए सीढ़ी से घुसा था. जब मुझे भी बेहोशी जैसा और बेचैनी लगने लगा तो हम बाहर निकले. फिर हम उसे निकलने के लिए दुबारा घुसे तो मुझे बहुत बेचैनी लगी तो बाहर निकले सीढ़ी से ओर गिर के बेहोश गये. वही यू सी एल कम्पनी गेट के  कुछ दूरी पर ग्रामीण मृतक के परिवार को 25 लाख मुआवजा एक स्थायी नौकरी की मांग को लेकर धरना पर बैठे हैं.

    रिपोर्ट - रंजीत ओझा, जमशेदपुर. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news