नकली राम भक्त बताये जाने पर भड़की भाजपा, छुप छुप कर नहीं, सीना ठोक कर बोलते हैं जयश्रीराम, देखिये किसके बयान पर भाजपा ने खोया आपा

    नकली राम भक्त बताये जाने पर भड़की भाजपा, छुप छुप कर नहीं, सीना ठोक कर बोलते हैं जयश्रीराम, देखिये किसके बयान पर भाजपा ने खोया आपा

    रांची(Ranchi)- सीएम हेमंत के द्वारा भाजपा विधायकों को नकली राम भक्त बताये जाने पर भाजपा भड़क गई है, भाजपा की ओर से मोर्चा खोलते हुए बिरंची नारायण ने कहा है कि हम कुछ भी छुप-छुप कर नहीं करतें, हमारी रगों में राम हैं, राम हमारे आराध्य है, हम तो सीना ठोक कर जयश्रीराम बोलते हैं. हम उन लोगों में नहीं है जो राम के अस्तित्व को साबित करने के लिए सबूत की मांग कर रहे थें. यह भाजपा है जिसने सत्ता में आते ही सबसे पहले राम मंदिर का सपना पूरा किया.

    भाजपा विधायकों के हंगामें पर सीएम ने दिया था बयान

    यहां बता दें कि पिछले कई दिनों से सदन के अन्दर भाजपा विधायकों के द्वारा जयश्रीराम के नारे लगाये जा रहे थें. इन विधायकों का आरोप था कि प्रशासन ने रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने को प्रतिबंधित कर दिया है. इसके कारण हिन्दूओं की आस्था अपमानित हुई है, यह करोड़ो हिन्दूओं का अपमान है. यही नहीं प्रशासन के इस फैसले को तालिबानी फैसला बता कर हेमंत सरकार पर निशाना साधा जा रहा था. हेमंत सोरेन की सरकार तालिबानी सरकार बताया जा रहा था. भाजपा विधायक सरकार पर एक विशेष सम्प्रदाय को खुश करने के लिए जानबूझ कर हिन्दूओँ की भावनाओं को अपमानित करने का आरोप लगा रहे थें. जबकि सत्ता पक्ष शुरु से ही इस दावे को खारिज कर रहा था,  उनका कहना था कि प्रशासन के द्वारा कहीं भी डीजे पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, यह सब एक झूठ का हिस्सा है, जिसका प्रचार प्रसार भाजपा कर रही है.

    नकली राम भक्त बताये जाने पर भड़की भाजपा

    आज जब सदन में सीएम हेमंत के सामने भाजपा विधायकों ने नारेबाजी करने की कोशिश की तो सीएम हेमंत ने हंगामा खड़ा करते विधायकों को नकली राम भक्त बता दिया. उन्होंने कहा कि इनकी इतनी दुर्गती हो चुकी है कि अब इनको अपने आप को राम भक्त साबित करने के लिए भी कुर्ता फाड़ने की नौटंकी करनी पड़ रही है, उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग करवानी पड़ रही है, दरअसल ये लोग नकली राम भक्त है, इनका राम से कोई वास्ता नहीं है. ये वे लोग हैं जिनके मुंह में राम और बगल में छुरी रहती है, इनसे सावधान रहने की जरुरत है. सीएम हेमंत के इसी बयान के बाद भाजपा भड़की हुई थी, जिसके बाद उसने जोर देकर कहा कि नकली नहीं वह तो असली रामभक्त हैं.  

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news