बांसजोड़ा कोलियरी में अवैध उत्खनन करती पोकलेन मशीन पर गिरा फायर ओबी, जानिए क्या हुआ आगे

    बांसजोड़ा कोलियरी में अवैध उत्खनन करती पोकलेन मशीन पर गिरा फायर ओबी, जानिए क्या हुआ आगे

    धनबाद(DHANBAD): मंगलवार की देर रात को बीसीसीएल एरिया 5 की बांसजोड़ा कोलियरी में अवैध उत्खनन करते एक पोकलेन मशीन ऑपरेटर गंभीर रूप से जल गया है. उसे धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  जानकारी के अनुसार बांसजोड़ा कोलियरी मैं पहले आउटसोर्सिंग कंपनी काम करती थी. लेकिन फिलहाल पिछले 6 महीने से अधिक समय से आउटसोर्सिंग कंपनी का काम बंद था. वह डंके की चोट पर कोयले का अवैध उत्खनन किया जा रहा था. आउटसोर्सिंग कंपनी जब काम करती थी तो फायर ओबी को उठाकर जमा किया गया था. कल रात उसी जगह पर पोकलेन लगाकर कोयला काटा जा रहा था कि फायर ओबी पोकलेन पर ही गिर गया. पोकलेन चलाने वाला तोपचांची का कोई युवक बताया गया है. वह गंभीर रूप से जल गया है.

    चालक के अलावा एक युवक हुआ घायल

    इसके अलावा भी एक दूसरे युवक के जलने की खबर है. लेकिन उसकी हालत गंभीर नहीं है. उसका इलाज कहां चल रहा है, इसका पता नहीं चला है. इलाका लोयाबाद थाना क्षेत्र में आता है. सूत्र बताते हैं कि यहां अवैध कोयले का खनन धड़ल्ले से किया जाता है. पुलिस से लेकर बीसीसीएल के अधिकारी तक सब कुछ जानते हैं बावजूद चुप्पी साधे रहते है. कोयलांचल में कोयला चोरों का मनोबल सातवें आसमान पर है. वह न डरते हैं और न भय खाते है. बेधड़क कोयले का अवैध उत्खनन करते है. मंगलवार की रात पुटकी थाना क्षेत्र में एक कोयला अधिकारी की सड़क पर इसलिए पिटाई कर दी गई कि वह कोयला चोरों की करतूतों का विरोध कर रहे थे. कोयलांचल में कहा जाता है कि मशीन लगाकर कोयले की कटाई होती है, लोयाबाद की घटना आरोपों को साबित कर दिया है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news