बिहार की शराबबंदी ने झारखंड के इस इलाके के लोगो को गला तर करने का दे दिया बेहतर मौका, पढ़िए क्या है पूरा मामला !

    बिहार की शराबबंदी ने झारखंड के इस इलाके के लोगो को गला तर करने का दे दिया बेहतर मौका, पढ़िए क्या है पूरा मामला !

    धनबाद (DHANBAD) : झारखंड के इस इलाके के लोगों को शराब से गला तर करने का, गलत ही सही लेकिन बेहतर मौका मिल गया है. यह मौका बिहार के शराब तस्करों ने दिया है. दरअसल, तस्करी की शराब लोड इनोवा कार जब पलटी तो लोग गाड़ी में सवार लोगों को बचाने की कोशिश करने के बजाय, पहुंचे लोग शराब की बोतले लूटने में लग गए. बहुत हद तक कामयाब भी हो गए. इनोवा गाड़ी पूरी तरह से शराब से भरी थी. पुलिस को केवल 40 बोतल शराब ही जब्त करने में सफलता मिली.

    शराब लोड इनोवा कार पलटी तो मच गई लूट 
     
    दरअसल, गुरुवार की रात गिरिडीह के जमुआ पाराखोरों मुख्य मार्ग पर शराब लोड इनोवा कार तेज गति की वजह से पलट गई. यह कार बिहार नंबर की थी. शराब झारखंड से बिहार ले जाई जा रही थी. गाड़ी पलटने के बाद जब पुलिस पहुंची, उसके पहले ही तस्कर भाग निकले. पुलिस को सिर्फ 40 बोतल शराब बरामद करने में सफलता मिली. पुलिस जब्त  शराब और कार को थाना लेकर गई है. बिहार में शराबबंदी है ,लेकिन पीने वाले मान कहां रहे हैं. इनोवा जैसी महंगी गाड़ी में अगर शराब की तस्करी हो रही है, तो अंदाज लगा सकते हैं कि यह शराब बिहार में जाकर कितनी कीमत पर बिकेगी. 

    शराब तस्करी का यह कोई पहला मामला नहीं है 

    यह कोई पहली घटना नहीं है. पुलिस जब भी सड़क पर उतरती है, बिहार ले जाई जा रही शराब पकड़ में आ जाती है. शराब ले जाने के तरीके अलग-अलग हो सकते हैं. लेकिन झारखंड ,बंगाल से शराब की तस्करी खूब हो रही है. वैसे तो बिहार में शराबबंदी अब राजनीतिक मुद्दा भी बन गया है. बिहार में चुनाव भी होने वाला है. ऐसे में कई राजनीतिक दल के नेता शराब पर तो कुछ नहीं बोल रहे, लेकिन इतना जरूर कह रहे हैं कि उनकी सरकार आई तो ताड़ी को फ्री कर देंगे.

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news