Bihar News: कटिहार जेल में DM ने की छापेमारी, बंदियों में हड़कंप, वार्डों और बैरेक की हुई जांच

    Bihar News: कटिहार जेल में DM ने की छापेमारी, बंदियों में हड़कंप, वार्डों और बैरेक की हुई जांच

    कटिहार(KATIHAR): कटिहार जेल में आज छापेमारी की गई. डीएम मनेश कुमार मीणा और पुलिस कप्तान वैभव शर्मा के नेतृत्व में कटिहार जेल के सभी वार्ड और बैरेक की जांच की गई. प्रशासन द्वारा की गई इस अचानक छापेमारी से बंदियों में हड़कंप मच गया. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारीयों और पुलिस जवानों ने जेल के अंदर सभी वार्डों में बारीकी से जांच की. इसके अलावा जेल की रसोईघर, अस्पताल, मुलाकाती रूम, खेल का मैदान, पुस्तकालय समेत अन्य स्थानों पर जाकर गहन छानबीन की गई. छापेमारी के दौरान प्रशासन द्वारा एक लाइटर और कुछ नंबर बरामद किया गया है. 

    जेल से जुड़ी व्यवस्थाओं की हुई जांच

    वहीं, कटिहार पुलिस कप्तान वैभव शर्मा ने बताया कि जेल से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ अन्य चीजों की जांच की गई है. हालांकि, उन्होंने यह भी पुष्टि की है कि इसके अलावा अन्य किसी भी तरह के आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किए गए हैं. इस छापेमारी के दौरान सदर डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह के साथ कई थानों के पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे.

     

    रिपोर्ट: ऋषिनाथ/बिहार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news