Bihar News:नेपाल में डकैती के बाद बिहार में पनाह ले रहे अपराधी , मोतिहारी पुलिस की कार्रवाई में बड़ा खुलासा

     Bihar News:नेपाल में डकैती के बाद बिहार में पनाह ले रहे अपराधी , मोतिहारी पुलिस की कार्रवाई में बड़ा खुलासा

    मोतिहारी(MOTIHARI):नेपाल के परसा जिले में हुए बैंक लूट कांड का मोतीहारी पुलिस ने खुलासा कर दिया है. वही इस मामले में पुलिस ने लूट किए गए 18 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं. वहीं पुलिस ने लूट कांड के तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. जिसमें एक महिला भी शामिल है.

     नेपाल के बीरगंज में नोबेल बैंक में एक करोड़ 32 लाख के लूटकांड हुई थी 

    आपको बताएं कि नेपाल के बीरगंज में नोबेल बैंक में एक करोड़ 32 लाख के लूटकांड की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था.जिसका मोतीहारी पुलिस ने आज उद्वेदन कर दिया. आपको बताएं कि यह पूरी घटना परसा जिले के बीरगंज के ब्रह्म चौक पर हुई है. वही इस मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी अंतरराष्ट्रीय लुटेरा गिरोह के सदस्य हैं. 

    अपराधियों ने लूटकांड की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है 

    इन अपराधियो ने घोड़ासहन में हुए चोरी कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. एसपी कांतेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि नेपाल में बैंक लूट के बाद इनलोगो ने पैसे से मोटरसाइकिल सोने की अंगूठी और काफी समान खरीद की गई थी, जिसको भी बरामद किया गया है. वही पूर्व में भी नेपाल के व्यवसाई से 40 लाख की लूट की घटना को इस अपराधी संगठन ने अंजाम दिया था. इस घटना की भी संलिप्प्ता तीनों ने स्वीकार की है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news