BIHAR NEWS : पुलिस ने अपराधियों की बड़ी साजिश को किया नाकाम, घर से बम बनाने का सामान के साथ 35 जिंदा कारतूस बरामद

    BIHAR NEWS : पुलिस ने अपराधियों की बड़ी साजिश को किया नाकाम, घर से बम बनाने का सामान के साथ 35 जिंदा कारतूस बरामद

    पटना(PATNA) : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आयी है. दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी बालू पर 71 नंबर गेट के पास तीन मंजिला मकान में बुधवार की तड़के सुबह रूपसपुर और दीघा थाना की पुलिस ने साझा कार्रवाई में छापेमारी की है. इस छापेमारी में बम बनाने की सामग्री पोटेशियम नाइट्रेट सुतली और लिक्विड नाइट्रेट के साथ 35 जिंदा कारतूस पुलिस के हाथ लगी है. जिसके बाद राजधानी में हड़कंप मच गया है. मामले की पुष्टि करते हुए दीघा थाना क्षेत्र डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि छापेमारी के दौरान पकड़ में आए पवन महतो का बड़ा भाई मिथलेश महतो इस अवैध कारोबार में लिप्त है. हालांकि, मिथलेश महतो मौके से फरार है.

    गिरफ्तार पवन महतो ने खोले कई राज

    बता दें कि, मिथलेश महतो ने इंजीनियरिंग किया है और साथ ही इस मामले में पहले भी जेल जा चुका है. फिलहाल, उसका पता लगाया जा रहा है. वहीं, पुलिस ने बरामद सामान से बम बनाने की बात को स्वीकार किया है. साथ ही बताया कि घर से आर्मी के वस्त्र, बॉडी प्रोटेक्टर जैकेट और पोटैसियम-नाइट्रेट पाउडर, ज्वलनशील लिक्विड नाइट्रेट और 35 जिंदा कारतूस को बरामद किया गया है. गिरफ्तार पवन महतो ने पुलिस की पुछताछ में कई राज खोले हैं. जिसके बारे में पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news