बिहार : सीएम नीतीश ने भरी सभा में इंजीनियरस के जोड़ें हाथ, कहा काम पूरा करवा दो पैर भी जोड़ लेंगे

    बिहार : सीएम नीतीश ने भरी सभा में इंजीनियरस के जोड़ें हाथ, कहा काम पूरा करवा दो पैर भी जोड़ लेंगे

    बिहार(BIHAR) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 10 जुलाई को पटना के मरीन ड्राइव के तीसरे फेज का लोकार्पण किया. इस दौरान एक अजीब वाक्या हुआ. मुख्यमंत्री अचानक उठे और वहां मौजूद निर्माण एजेंसी के इंजीनियर का पैर छूने के लिए हाथ जोड़कर आगे बढ़े और कहा कि कहिए तो हम आपका पैर भी छू लेते हैं. हालांकि तभी विभागीय सचिव प्रत्यय अमृत ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री को रोक दिया. कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम के दौरान विभागीय सचिव के सामने हाथ जोड़ने लगे थे.

    बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को मरीन ड्राइव के तीसरे फेज का लोकार्पण करने के बाद जैसे ही वहां से चलने के लिए उठे तो सामने खड़े निर्माण एजेंसी के इंजीनियर से कहा कि तेजी से काम को पूरा करें. उन्होंने कहा कि जल्दी से जल्दी काम पूरा होना चाहिए.. कहिए तो आपका पैर भी छू लेंगे. इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ साथ स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद और बिहार विधानसभा के स्पीकर नंदकिशोर यादव मौजूद थे.

    चुनाव से पहले-पहले सभी विकास योजनाओं को पूरा कराना चाहते हैं सीएम

    दरअसल, बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही समय शेष रह गया है. ऐसे में सीएम नीतीश कुमार किसी हाल में चुनाव से पहले-पहले सभी विकास योजनाओं को पूरा करा लेना चाहते हैं.  सीएम नीतीश लगातार अधिकारियों से कह रहे हैं कि किसी भी हाल में चुनाव से पहले काम को पूरा कर देना, नहीं तो जनता उनसे सवाल पूछेगी. नौबत ये आ गई है कि अब काम कराने के लिए सीएम नीतीश कुमार को अधिकारियों के सामने हाथ पैर तक जोड़ने पड़ रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news