Big Update :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 फरवरी को आ रहीं हैं रांची, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, जानिए विस्तार से

    Big Update :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  28 फरवरी को आ रहीं हैं रांची, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, जानिए विस्तार से

    रांची - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड आने का कार्यक्रम तय हुआ है. राज्य सरकार को इसकी सूचना मिल गई है.राज्य सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं. विधि व्यवस्था संबंधी सभी तैयारी के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

    जानिए कब और कहां आ रही हैं राष्ट्रपति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा होने जा रहा है. 28 फरवरी को राष्ट्रपति विशेष विमान से रांची पहुंचेंगी.राष्ट्रपति का यह एक दिवसीय कार्यक्रम है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची के चेरी मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ झारखंड के  दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए द्रौपदी मुर्मू रांची आ रही हैं. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, राज्य सरकार के मंत्री और मुख्य सचिव पुलिस महानिदेशक और कई संबंधित विभागों के आईएएस अधिकारी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे.
          
    राष्ट्रपति के आगमन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ झारखंड के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आ रही हैं. इसके लिए राज्य सरकार ने नोडल अधिकारी के रूप में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव मनीष रंजन को नियुक्त किया है.पूरे कार्यक्रम के सफल संपादन के लिए उन्हें जिम्मेदारी दी गई है. कार्यक्रम के संबंध में रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा को तैयारी के लिए निर्देशित किया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news