BIG UPDATE: ढुल्लू महतो ने सरयू राय को भेजा वकालतन नोटिस, बोले सरयू -अरोपों पर अडिग  

    BIG UPDATE: ढुल्लू महतो ने सरयू राय को भेजा वकालतन नोटिस, बोले सरयू -अरोपों पर अडिग  

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विधायक ढुल्लू महतो ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू  राय को वकालतन  नोटिस भेजा है.  नोटिस में कहा गया है कि या तो   अपनी कही गई बातों के लिए विधायक सरयू  राय माफी मांगे अन्यथा उनके खिलाफ मुकदमा किया जाएगा.  विधायक सरयू  राय ने धनबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ढुल्लू महतो के खिलाफ कई आरोप लगाए थे.  कहा था कि उनके खिलाफ 50 मामले  लंबित है.  दो-तीन मामलों को मिलाकर 4 साल से अधिक की की सजा हुई है. नोटिस में कहा गया है कि आप यानी विधायक सरयू  राय लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस फेसबुक पर कर तीन बार के लगातार बाघमारा से विधायक रहे तथा वर्तमान में भाजपा के धनबाद लोकसभा के उम्मीदवार ढुल्लू महतो पर कई तरह के अनर्गल आरोप लगाए है. 

     लेकिन इसके कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किये गये है.  वकालतन नोटिस में कहा गया है की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपने कई तरह के झूठे आरोप लगाकर हमारे क्लाइंट की छवि धूमिल करने की कोशिश की है.  नोटिस में यह भी  कहा गया है कि आपने कई तरह के अ न  पार्लियामेंट्री शब्दों का प्रयोग किया है.  आपका प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरी तरह से मेरे क्लाइंट के सामाजिक छवि को धूमिल करने के लिए था.  नोटिस में कहा गया है कि या तो आप माफी मांगे अथवा आपके खिलाफ मुकदमा किया जाएगा.  विधायक सरयू  राय ने नोटिस मिलने की पुष्टि की है और कहा है कि उन्होंने जो भी आरोप लगाए हैं ,उस पर अडिग  है. यह ढुल्लू महतो की चुनावी चाल है. 

    रिपोर्ट --धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news