BIG UPDATE : मोहर्रम के दिन विवाद के बाद हटाए गए भूली थानेदार, जानिए अब किसे बनाया गया

    BIG UPDATE : मोहर्रम के दिन विवाद के बाद हटाए गए भूली थानेदार, जानिए अब किसे बनाया गया

    धनबाद(DHANBAD): मोहर्रम के दिन जुलूस के रूट को लेकर धनबाद के पांडरपाला कुम्हार पट्टी  में दो गुटों में हुई झड़प  के बाद एस एसपी ने भूली के थानेदार शेखर कुमार  को हटा दिया है.  उनकी जगह सिंदरी थाना से अभिनव कुमार को नया थाना प्रभारी बनाया गया है.  मोहर्रम के दिन रूट को लेकर काफी विवाद हो गया था,  रास्ता बदलने के कारण ही दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी.  उसमें कई लोग घायल हो गए थे.  उसके बाद पुलिस एक्शन में आई और दूसरे दिन धारा 163 के तहत निषेधज्ञा  लागू कर दी गई.  घटना के बाद से पुलिस निगरानी बनाए हुए है.  इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को चिन्हित करते हुए 59 नामजद  एवं 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.  घटना के दिन   ताजिया के साथ जुलूस निकाल कर लोग आगे बढ़ रहे थे. जुलूस जब कुम्भार टोली पार कर भारत चौक पहुंचा तो एक पक्ष के लोगों ने गलत रूट पर जुलूस के आने पर सवाल किया. 

    इसको लेकर दोनों पक्ष में विवाद शुरू हुआ. देखते-देखते माहौल बिगड़ गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई.  पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रण में हुई. दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.  अखाड़ा को लेकर बिजली विभाग ने पूरे इलाके में ब्लैक आउट कर रखी थी. इस बीच   दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी और हंगामा शुरू हो गया था. कोई किसी को पहचान नहीं रहा था और अंधेरा होने के कारण लोग एक दूसरे पर पत्थरबाजी कर रहे थे. देर रात को   जब बिजली लौटी तो मामला धीरे-धीरे शांत हुआ. मामला बढ़ता देख डीसी, एसएसपी, एडीएम ला एंड ऑर्डर, सिटी एसपी के साथ जिला प्रशासन के  अधिकारी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए. अधिकारियों ने मोर्चा संभाला. तब जाकर स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका.घटना के बाद से ही माना जा रहा था कि भूली थानेदार पर गाज गिरेगी. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news