धनबाद के कुमारधुबी  में बड़ी चोरी ,जानिए क्या-क्या ले गए चोर 

    धनबाद के कुमारधुबी  में बड़ी चोरी ,जानिए क्या-क्या ले गए चोर 

    धनबाद(DHANBAD) | धनबाद के कुमारधुबी  में रविवार को  तड़के एक बड़ी चोरी हो गई.  शिवली बाड़ी  रहमत नगर में रहने वाले दुकानदार रियाज अहमद के घर में यह  चोरी हुई है.  अपराधी घर की खिड़की से  प्रवेश किए और चोरी की घटना को अंजाम दिया.  चोरों के हाथ नगद तीन लाख  सहित 20लाख  से अधिक के जेवर लगे है.  इसके बाद तो इलाके में हड़कंप मच गया.  घटना की जानकारी परिवार वालों को तब लगी, जब घर की मालकिन मैं देखा कि सामान बिखरे पड़े है.  उसके बाद घर के आलमीरा  को देखकर तो उनके  होश उड़ गए.  क्योंकि आलमीरा   में रखें नगदी और सोने के गहने गायब थे. 

     पीड़ित का कुमारधुबी  बाजार में बिजली की दुकान है

     पीड़ित का कुमारधुबी  बाजार में बिजली की दुकान है.  गर्मी की वजह से पूरा परिवार छत पर सोया था.  घर के सभी दरवाजे एवं छत के दरवाजे को लॉक थे.  
    सुबह करीब 4 बजे उठकर नमाज पढ़कर जब घर लौटे, तब तक उन्हें जानकारी नहीं थी.  पत्नी देखा तो चोरी की बात का पता चला.  तुरंत पुलिस को सूचित किया गया, पुलिस पहुंचकर घटना की जानकारी ली.  घटना को जिस तरीके से  अंजाम दिया गया है, उसे लगता है कि घर की रैकी की  गई होगी और उसके बाद घटना की गई होगी.  लगातार चोरी की घटनाओं से इलाके के लोग परेशान है. 

    धनबाद (निरसा) से विनोद सिंह की रिपोर्ट 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news