बड़ी खबर:गिरिडीह में दो किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    बड़ी खबर:गिरिडीह में दो किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह के हरलाडीह में हुए दो किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में सम्मिलित आरोपियों को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसकी जानकारी देते हुए गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने बताया कि दिनांक 25 जनवरी 2026 की रात्रि में हरलाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत जतरा मेला देखने गए दो नाबालिक बच्चियों के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना किया गया था.जिसके आलोक ने खुखरा हरलाडीह थाना कांड संख्या 2/26 दिनांक 26 1.26 धारा 70 (2 )/ 3( 5 )बीएस एवं 6/10 पोक्सो एक्ट दर्ज किया गया था.

     चार आरोपी गिरफ्तार

    मामले के ख़ुलासे को लेकर डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में एक सीट टीम गठित किया गया और छापेमारी शुरू की गई जिसमे स्वान दस्ता, विधि विज्ञान प्रयोगशाला रांची एवं तकनीकी टीम को घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित करने हेतु प्रतिनियुक्त किया गया था विशेष अनुसंधान दल के द्वारा मानवीय एवं तकनीकी सहायता से इस कांड का साक्ष्य अनुसार उद्वेदन करते हुए उक्त दोनों नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई एवं चार विधि विरोध किशोर को निरुद्ध किया गया. 

    एक अभियुक्त का जींस और सात मोबाइल  भी जब्त

    वही घटनास्थल से एक अभियुक्त का घर जींस बरामद किया गया एवं सात मोबाइल को भी जब्त किया गया.गिरफ्तार चार आरोपितो में हरलाडीह ओपी के मँझलाडीह निवासी राजेश मुर्मू, रविलाल टुडू, धनबाद के मानियाडीह थाना इलाके के मशीयाडीह निवासी संजय टुडू और सोहन टुडू शामिल है. इस दौरान एसपी डॉक्टर विमल ने डुमरी एसडीपीओ सुमित समेत जांच टीम में शामिल सभी पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि हरलाडीह में रहकर 10 दिनो में मामले का खुलासा किया गया.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news