BIG BREAKING: धनबाद के करकेंद स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया में लगी आग, धुंवा -धुंवा हुआ परिसर

    BIG BREAKING: धनबाद के करकेंद स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया में लगी आग, धुंवा -धुंवा हुआ परिसर

    धनबाद(DHANBAD):  धनबाद के करकेंद  में  शुक्रवार को  आग लग गई.  जानकारी के अनुसार आग  करकेंद  मोड़ स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया में लगी है.  पूरा बैंक परिसर  धुआं धुआं हो गया है.  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर 12:30 बजे बैंक का सायरन बजा.  उसके बाद लोगों को आग लगने का पता चला.  उसके बाद तो बाजार में अफरा तफरी मच गई. 

    अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई.  फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई है.  आग बुझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन बैंक परिसर पूरी तरह से धुएं से भर गया है.  आग  क्यों लगी, कैसे लगी, इसका पता अभी नहीं चला है. करकेंद  इलाका कोलियरी  क्षेत्र में पड़ता है, इसलिए भी आग लगने की सूचना के बाद लोग परेशान हो गए है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news