Big Breaking: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को 10 वीं बार ईडी का पत्र! समय जगह जल्द बताने को कहा

    Big Breaking: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को 10 वीं बार ईडी का पत्र! समय जगह जल्द बताने को कहा

    रांची(RANCHI):  जमीन घोटाले मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने एक और पत्र भेजा है. पत्र में पूछताछ के लिए जगह और समय जल्द स्पष्ट करने को कहा गया है. यह 10 वी बार पत्र/समन CM हेमन्त को भेजा गया है. इससे पहले 25 तारीख को CM को 9वां समन भेज कर पूछताछ के लिए जगह और समय बताने को कहा था लेकिन CM की ओर से एक पत्र ईडी को भेजा गया था जिसमें उन्होंने अपनी व्यवस्तता का हवाला दिया था.

    लेकिन फिर एक बार अब पत्र भेज कर साफ कहा है कि 31 जनवरी तक समय और जगह बता दीजिए. पूछताछ करनी है,आपसे कई बिंदुओं पर जानकारी लेनी है. बता दे कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से जमीन घोटाला मामले में यह दूसरी बार पूछताछ होनी है. इससे पहले 20 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास में सात घन्टे पूछताछ हुई थी. इस पूछताछ के बाद सभी जवाब का ईडी के उच्च अधिकारियों ने समीक्षा की थी. जिसके बाद फिर समन जारी किया है

    रिपोर्ट:समीर हुसैन 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news