BIG BREAKING : दुमका में युवती काअधजला शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    BIG BREAKING : दुमका में युवती काअधजला शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    दुमका (DUMKA) : झारखंड की उपराजधानी दुमका से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल दुमका जिले के मसानजोर थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव के समीप जंगल में अधजला युवती का शव बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है. वहीं घटना स्थल पर काफी संख्या में स्थानीय लोग जुट कर मामले की जांच में जुट गए है.

    बता दें कि आज यानी शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने जीतपुर जंगल के समीप शव देखा, जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्ट के लिए अस्पताल भेज दिया है. वहीं शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया गया है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी मिलेगी. फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं पर अनुसंधान में जुट गई है.

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news