Big Breaking: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पहुंचे राजभवन,  राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा

    Big Breaking: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पहुंचे राजभवन,  राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा

    रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन राज भवन पहुंचकर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा है. अब नई सरकार का गठन को लेकर हेमंत सोरेन राज्यपाल को दावा पेश करेंगे.

    बता दे कि 5 महीने चंपई सोरेन झारखंड की सत्ता में काबिज रहे जैसे ही हेमंत सोरेन को बल मिला उसके बाद नेतृत्व परिवर्तन करने का फैसला गठबंधन के नेताओं ने लिया. पहले सुबह से लगातार मुख्यमंत्री आवास में बैठक चली जिसके बाद नए विधायक दल के नेता के रूप में हेमंत सोरेन के नाम पर सहमति बन गई.

    चंपई सोरेन के इस्तीफा के बाद हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. तमाम विधायक राज भवन पहुंचना शुरू हो गए हैं. कुछ देर में हेमंत सोरेन राज्यपाल को विधायकों को समर्थन का पत्र देंगे.बताया जा रहा है कि गुरुवार को नई सरकार का गठन कर दिया जाएगा. राज भवन में 13 वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन शपथ ले सकते हैं.  उनके साथ तमाम कैबिनेट के मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news